जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के शुक्रवार को दो नए केस सामने आए। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री है। डेंगू के कुल 21 नए केस मिले। शुक्रवार को 7 केस एम्स अस्पताल और 14 केस डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से डेंगू के मिले हैं। दिल्ली से लौटी कृष्णानगर निवासी 58 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। माइल्ड लक्षण है और दोनों कोविड डोज लग चुकी हैं। भीतरी शहर के गूंदी मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय युवक का कोरोना पॉजिटिव आया है। जयपुर से लौटने की ट्रेवल हिस्टी है। युवक के कोविड की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसको बुखार आया था और सुगंध पूरी तरह से चली गई। दोनों मरीज होम आइसोलेटेड है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने कहा कि अब डेंगू एलाइजा टेस्ट में तो बहुत कम पॉजिटिव आ रहे हैं। जबकि कार्ड टेस्ट मान्य नहीं है। कोरोना संक्रमण को लेकर विभाग लगातार नजरें जमाए हुए हैं। इस माह अब तक कुल 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इस साल 71253 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67509 और 12 सौ की मौत हुई। 4 एक्टिव केस चल रहे हैं। जिले में शुक्रवार को 157 साइट्स पर कोविड वैक्सीनेशन चला। प्रथम डोज 1812 और द्वितीय डोज 8140 को लगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HTZhup
0 comments:
Post a Comment