जोधपुर।
राज्य सरकार प्रदेश में खेलकूद गतिविधियों में छात्राओं को आगे लाने का भरसक प्रयास कर रही है। वहीं हाल ही में देर से जारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशालय बीकानेर की ओर से अंडर- 14 आयु वर्ग के खेल कैलेण्डर में विसंगतियां रखी गई है। निदेशालय ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए तीन खेलों में छात्राओं को वंचित कर दिया है। इससे इस वर्ग की प्रदेशभर की छात्राओं को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कुश्ती, फुटबॉल व क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलेगा। विभाग की ओर से 17 खेलों में से 3 खेलों में छात्रा वर्ग की उपेक्षा करते हुए प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं करवाई जाएगी।
--
इन खेलों की प्रतियोगिताएं होगी
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी खेल कैलेण्डर में खेलों के तीन समूह बनाए गए है।- प्रथम समूह में कबड्डी, तैराकी, बैडमिंटन, सॉफ्टबॉल, वालीबॉल, टेबल टेनिस, जुडो व कुश्ती शामिल है। - द्वितीय समूह में हॉकी, हैण्डबॉल, जिम्नास्टिक्स, खो-खो, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, फुटबॉल व क्रिकेट शामिल है।- तृतीय समूह में एथलेटिक्स को शामिल किया गया है।
----
यह रहेगी तिथियां
तीनों समूह में विद्यालय स्तर पर 13 नवम्बर से पहले प्रतियोगिताएं करानी होगी। जिला स्तर पर प्रथम समूह की 14 से 17 नवम्बर तक, द्वितीय समूह की 18 से 21 नवम्बर व तृतीय समूह की 22 से 25 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होगी। वहीं राज्य स्तर पर प्रथम समूह की 27 से 30 नवम्बर तक, द्वितीय समूह की 2 से 5 दिसम्बर तक व तृतीय समूह की 7 से 11 दिसम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी।
----
माध्यमिक शिक्षा विभाग में 18 खेल
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 18 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसमें सभी खेलों में छात्राओं को मौका दिया गया। इसमें कुश्ती, फुटबॉल व क्रिकेट की प्रतियोगिताएं भी शामिल है। वहीं प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने खेल कैलेण्डर में इन तीन खेलों में छात्राओं को शामिल ही नहीं किया।
--
प्रारंभिक निदेशालय के खेल कैलेण्डर में सबसे बड़ी विसंगति तीन खेलों में छात्राओं की उपेक्षा करना है। छात्राओं को को कुश्ती, फुटबॉल व क्रिकेट में छात्राओं को मौका देना चाहिए था।
हापूराम चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D937Ny
0 comments:
Post a Comment