आर्ट ऐसी, हर कोई हो रहा कायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर की 27 आर्ट पॉईन्ट संस्थान एवं रंग संग की ओर से ऑल इंडिया ऑनलाइन ऑर्ट कंपीटिशन का आयोजन किया गया। यह कंपीटिशन 15 से 31 अक्टूबर तक हुआ था। कंपीटिशन में ऑनलाइन कलाकृतियां मंगवाई गई थी, जिसमें लगभग 250 से भी ज्यादा कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां भेजी है। इस कम्पीटीशन में जजमेंट एनीमेन्ट चित्रकार प्रदिप्त किशोर दास (जोधपुर) एवं कुमार वरिंदर (पंजाब) ने किया। जिसमें प्रथम अवार्ड नई दिल्ली से नबिन दास को 15,000 रुपए व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय अवार्ड दो चित्रकार बिहार से मोहम्मद सुलेमान, मध्य प्रदेश से पपील मन्ना को 5100 रुपए व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तीसरा अवार्ड विजेता तीन चित्रकार महाराष्ट्र से चेतन सी पासिल्कर, चंडीगढ़ से सुनिल कुमार, महाराष्ट्र से तुषार एम राउत को 3100 रुपए व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चौथा अवार्ड विजेता चार चित्रकार, राजस्थान से अमित सोलंकी, महाराष्ट्र से मानसी सागर, हैदराबाद से म्रत्युन्जय दास, उत्तर प्रदेश से रघुनाथ जेना को 2100 रुपए व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पांचवां अवार्ड के विजेता पांच चित्रकार महाराष्ट्र से शुभम,रूके, उतराखंड से शालिनी, महाराष्ट्र से स्वपनिल एन जाधव, हैदराबाद से नरेश बोलु, पंजाब से विनोद अहिर, को 1100 रुपए व प्रमाणपत्र दिया गया। छठा अवार्ड के विजेता छह चित्रकार को 501 रुपए व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 24 चित्रकारो को 7 गोल्ड अवार्ड ,8 सिल्वर अवार्ड, 9 ब्रोन्ज अवार्ड से सम्मानित किया। जोधपुर से अजय सिंह राजपुरोहित को ब्रोन्ज अवार्ड से सम्मानित किया। यशस्वी सोनी व 200 चित्रकारों को मेरिट सर्टिफि केट प्रदान किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HvbFRB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment