सिविल जज कैडर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने 28 नवंबर को प्रस्तावित सिविल जज कैडर भर्ती 2021 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इसके अनुसार परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थी के पास प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र, फोटो आईडी की प्रतिलिपि, एक नवीनतम छायाचित्र साथ में रहने चाहिए। अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में 50 मिलीलीटर की सेनेटाइजर बोतल तथा पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे। उन्हें परीक्षा से न्यूनतम 45 मिनट पहले पहुंचना होगा, लेकिन परीक्षा कक्ष में उन्हें निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व ही प्रवेश मिलेगा। काले और नीले बॉल पेन का इस्तेमाल ही अनुज्ञेय है। सभी अभ्यर्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दिशा निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी ने यदि ओएमआर शीट पर किसी प्रश्न पर एक से अधिक सर्किल को डार्क किया या गलत तरीके से डार्क या व्हाइटनर-इरेजर का उपयोग किया और यदि सर्किल को डार्क करने में काले या नीले पेन का इस्तेमाल नहीं किया तो उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, व्हाइटनर, इंक पेन, पर्स और बैग आदि लाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। पुरुष अभ्यर्थियों को शर्ट, ट्राउजर, स्लिपर और स्वेटर पहनना होगा,जबकि महिला अभ्यर्थियों को सलवार सूट, साड़ी,टॉप-ब्लाउज, स्लिपर, रबड़ बैंड और स्वेटर की छूट दी गई है। निर्देशों के अनुसार शूज, सैंडल,मोजे, बेल्ट, हेयर पिन, ताबीज, टोपी, शॉल, कोर्ट, टाई, जैकेट, ब्लेजर और मफलर पहनने पर रोक रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3067FFS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment