राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जोधपुर जिले को 3 खेलों की मेजबानी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोरोना महामारी के कारण करीब डेढ़ साल तक रुकी स्कूली खेल गतिविधियों ने गति पकड़ी है। प्रदेशभर में जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के बाद अब सोमवार से राज्य स्तरीय स्कूल खेलों का दौर शुरू हो गया है। जिसमें जोधपुर मण्डल को 5 व जोधपुर जिले को 3 खेलों का जिम्मा मिला है। इन राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन का खेल कैलेण्डर भी जारी किया जा चुका है। राज्य स्तर के प्रथम समूह के खेलों की प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू होगी जो 13 नवम्बर तक चलेगी। जिसमें जोधपुर जिला हॉकी, वालीबॉल व लॉन टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
--
जिले में यहां होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं
- हॉकी 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की मेजबानी राउमावि बिलाडा करेगा। यह प्रतियोगिता प्रथम ग्रुप में 8 से 13 नवम्बर तक होगी। हॉकी में प्रदेशभर के 720 खिलाड़ी भाग लेंगे।
- वालीबॉल 19 वर्ष छात्र वर्ग का जिम्मा हरि आदर्श उमावि बोरुन्दा को दिया गया है। यह प्रतियोगिता दूसरे ग्रुप में 15 से 20 नवम्बर तक होगी। वालीबॉल में प्रदेशभर के 960 खिलाड़ी भाग लेंगे।
- लॉन टेनिस 17-19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की मेजबानी राउमावि नान्दडां कला करेगा। यह प्रतियोगिता दूसरे ग्रुप में 15 से 20 नवम्बर तक होगी।
---
बाड़मेर-जैसलमेर को भी जिम्मा
इन तीनों खेलों के सहित जोधपुर मण्डल को 5 खेलों का जिम्मा दिया गया है। जिसमें क्रिकेट छात्र 17-19 वर्ष वर्ग की प्रतियोगिताएं स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल जैसलमेर में 15 से 20 नवम्बर तक होगी। वहीं बाड़मेर को एथलेटिक्स की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता तीसरे ग्रुप में 22 से 27 नवम्बर तक होगी।
---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mS87QW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment