ईंधन के अक्टूबर में 24 बार बढ़े दाम, अब तक का रिकॉर्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। अक्टूबर महीने में तेल कंपनियों ने 31 दिन में 24 बार ईंधन के दाम में वृद्धि की जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस दौरान एक महीने में पेट्रोल और डीजल 9 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। जोधपुर में मंगलवार को पेट्रोल 38 पैसे महंगा होकर 117.22 रुपए पर पहुंच गया। डीजल 108.18 रुपए पर है। इस साल के दस महीनों में पेट्रोल 26 रुपए और डीजल 24 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। साल की शुरुआत में पेट्रोल करीब 92 रुपए लीटर और डीजल 84 रुपए लीटर था।

150 रुपए प्रति लीटर पहुंचने की आशंका
ऑयल मार्केट के जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी अभी भी जारी रहेगी, जिसके चलते भारतीय बाजार में भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि बनी रहेगी। इससे अगले साल की शुरुआत में पेट्रोल 150 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचने की आशंका है।

2021 के दस महीने में पेट्रोल 26 व डीजल 24 रुपए महंगा
महीना ---------- पेट्रोल ----- डीजल
15 जनवरी ----- 91.98 ----- 84.03
15 फरवरी -----95.28 -----87.56
15 मार्च -----97.56 -----89.85
15 अप्रेल -----96.61 -----89.07
15 मई -----98.67 ----- 91.49
15 जून -----102.93 -----96.16
15 जुलाई -----108.30 -----98.94
15 अगस्त -----108.61 -----98.94
5 अक्टूबर ----- 109.48 ----- 100.28
15 अक्टूबर ----- 112.10 ----- 103.30
2 नवम्बर ----- 117.22 ----- 108.18
(यह भाव जोधपुर के संदर्भ में है।)

प्रदेश में इन 5 जिलों में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
जिले का नाम------ पेट्रोल------डीजल (दाम प्रति लीटर में)
श्रीगंगानगर ------ 122.62 ------ 113.13
हनुमानगढ़ ------ 121.86 ------ 112.43
जैसलमेर ------ 120.40 ------111.10
बीकानेर ------120.42 ------ 111.11
चूरू ------ 119.49 ------ 110.26



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bzQu1O
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment