सर्दी चमकी, पारा 12 डिग्री के पास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मौसमी परिस्थितियों में लगातार बदलाव के चलते सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मारवाड़ सहित समूचे प्रदेश में मंगलवार को भी पारा लुढक़ा। जोधपुर में रात का पारा 12 डिग्री के समीप पहुंच जाने से देर रात और सुबह सर्दी का मौसम रहा। बीती रात शहर में एक बार फिर से इस सीजन की सर्वाधिक ठंडी रात रही, यहां तक की शहर में दिन का तापमान भी पहली बार तीस डिग्री के भीतर रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा। शाम से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस सीजन की पहली मावठ होने की संभावना है। दो-तीन दिन तक बादलों का मौसम रहने के कारण सर्दी बढ़ जाएगी। दिन का तापमान 25 डिग्री के पास पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। सप्ताहांत में मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

हवा बहने से दोपहर में सर्दी का अहसास
जोधपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.3 और अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव होने से दिनभर हवा बहती रही, हालांकि हवा की गति 4 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टा थी लेकिन सर्दी का मौसम होने की वजह से हल्की हवा में ठंड महसूस हो रही थी। सुबह-सुबह धूप भी सुहानी लग रही थी। अब लोगों ने रात और सुबह मोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

ढाणियों और हाई-वे लगा रहे अलाव
शहर और कस्बों में सर्दी का असर उतना नहीं है लेकिन खुले इलाकों, गांवों, ढाणियों और हाई-वे पर सर्दी तेज पड़ रही है। हाई-वे किनारे दुकान और ढाबा संचालकों को सर्दी से बचाव के लिए देर रात और सुबह अलाव लगाने पड़ रहे हैं। यहां लोग कम्बल और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।

प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे स्थल
शहर -------- तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
चूरू -------- 7
भीलवाड़ा -------- 7
चितौडगढ़़ -------- 7.4
अलवर -------- 7.8
डबोक -------- 8.2
पिलानी -------- 8.5
सीकर -------- 8.5
..........................

जोधपुर में एक सप्ताह में ऐसे नीचे आया तापमान
दिन ---------- न्यूनतम तापमान ------- अधिकतम तापमान
16 नवम्बर ---------- 12.3 ---------- 29.5
15 नवम्बर ---------- 13 ---------- 30
14 नवम्बर ---------- 14.7 ----------30.2
13 नवम्बर ----------17 ----------31.1
12 नवम्बर ---------- 15.6 ----------33.3
11 नवम्बर ----------14.7 ----------32.8
10 नवम्बर ---------- 15.6 ----------33.8



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nmQvwS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment