10 महीने में 58 लोगों ने जन्मदिन मनाया, गायों के लिए आया 7 लाख का चारा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के गोद लिए निकटवर्ती सालावास गांव में दस महीने पहले शुरू हुई जन्मदिन मनाओ पुण्य कमाओ योजना के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। अब तक पंद्रह महिलाओं समेत 58 लोग गौशाला में जन्मदिन मना कर गायों के चारे के लिए 6.84 लाख रुपए का दान कर चुके हैं। गांव का हर व्यक्ति अब गौशाला में जन्मदिन मनाना चाहता है। विश्वविद्यालय की इस ‘परंपरा बदलाव’ की योजना को राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने भी सराहा है।

जेएनवीयू की पहल पर सरपंच ओमाराम पटेल ने स्वयं का जन्मदिन मनाकर इस साल 3 फरवरी को योजना शुरू की थी। इसके बाद गांव के बच्चे, युवा और जवान गौशाला में आकर जन्मदिन का केक काटने लगे हैं। गांव के लोग गौशाला में आकर जन्मदिन मना सकता हैं। इसके लिए न्यूनतम 5100 का दान करना होता है।

नोडल अधिकारी खुद खर्च करते हैं पैसा
विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश गहलोत गोद लिए गांव के नोडल अधिकारी हैं। वे सालावास गांव के ही रहने वाले हैं। वे हर व्यक्ति के जन्मदिन पर साफा, मालाएं, घेवर का केक, स्मृति चिन्ह और चाय-नाश्ते का खर्चा अपनी जेब से वहन करते हैं।

गांव से ही खरीदते हैं सारा सामान
गांव के लोगों में जागरूकता के लिए विवि की ओर से जन्मदिन का सारा सामान गांव से ही खरीदा जाता है ताकि लोग समाज सेवा के लिए अधिक से अधिक प्रेरित हो। एक बार तीन पीढिय़ों ने यहां एक साथ अपना जन्मदिन मनाया था।

दो ने दिया एक लाख से अधिक दान
गांव के रमेश बेनीवाल ने अपने जन्मदिन पर गौशाला को 1 लाख 11 हजार का दान दिया। इसके अलावा बाबूलाल भोमरिया ने अपने पुत्र प्रवीण के जन्मदिन पर एक लाख 1100 रुपए गौशाला को दान किए।

...................
‘हमनें एक सोशियल इनीशिएटिव के तहत यह योजना शुरू की थी जो एक साल से कम समय में भी बेहद सफल हो चुकी है।’
-डॉ. दिनेश गहलोत, नोडल अधिकारी, सालावास गांव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BQaEiV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment