Watch- दिनभर अनावरण को तरसती रही बापू की प्रतिमा, रात को वकीलों ने किया माल्यार्पण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जयकुमार भाटी/जोधपुर. शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में लगी बापू की प्रतिमा का अनावरण होना था । लेकिन प्रशासन को पूरे दिन में बापू याद ही नहीं आए । प्रशासन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे व प्रशासन शहरों के संग अभियान के आगाज में ही लगा रहा । ऐसे में रात को एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष कंवरलाल विश्नोई, अनिरूद्ध सिंह, रविपाल सिंह व कल्याण विश्नोई ने प्रतिमा पर लगा कपड़ा हटाकर माल्यार्पण किया ।

अध्यक्ष नाथूसिंह ने बताया कि पूर्व संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा ने यह प्रतिमा तैयार करवाई थी । लेकिन उनका स्थानान्तरण होने के बाद लम्बे समय तक जेडीए कार्यालय में रखी प्रतिमा को तीन पहले कलक्ट्रेट परिसर में लगाया गया । जिसका गांधी जयंती के अवसर पर अनावरण होना था । लेकिन दिनभर प्रशासन का इंतजार करने के बाद रात को कपड़ा हटाकर माल्यार्पण किया गया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oxegDg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment