CITY SPORTS---रामदेव ने जीता राजपुताना गोल्फ कप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सरदार क्लब गोल्फ कोर्स में चल रहे राजपुताना गोल्फ कप का खिताब रामदेव बडिय़ासर ने जीता। गोल्फर नरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रामदेव ने परीक्षितसिंह को हराया। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एनएन माथुर ने विजेता व उप विजेता को पुरस्कार दिए। इसके अलावा लूजर्स प्लेट टूर्नामेंट के विजेता रिषीराजसिंह हाडा व हर्षचन्द्रसिंह भाटी रहे।
----
फाल्कन व फारफिंगर क्रिकेट क्लब फाइनल में
फ ाल्कन क्लब के तत्वावधान में वीरू क्रिकेट एकेडमी में चल रही सूरज-कृष्णा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को फ ाल्कन क्लब ने जय विजय मेडिकल को 2 विकेट से हराकर फ ाइनल में प्रवेश किया। वहीं फ ारफि ंगर क्रिकेट क्लब ने जीएम फ ाईनेन्स को 4 विकेट से हराकर फ ाईनल में जगह बनाई। शुक्रवार को फ ाल्कन क्लब और फ ारफिंगर क्रिकेट क्लब के बीच फ ाईनल होगा। आयोजन सचिव कुणाल कल्ला ने बताया कि फाल्कन क्लब ने जय विजय मेडिकल टीम को व फ ारफि ंगर क्रिकेट क्लब जीएम फ ाईनेन्स टीम को हराया।
--------
सीनियर जिला वालीबॉल प्रतियोगिता कल से
जिला वालीबॉल संघ के तत्वावधान में सीनियर जिला वालीबॉल प्रतियोगिता पुरूष शनिवार-रविवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे इंस्टीटयूट ग्राउण्ड में आयोजित की जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता के आधार पर जोधपुर जिले की टीम का चयन किया जाएगा।
--
क्रिकेट प्रशिक्षण कल से
एएस स्पोट्र्स एकेडमी में शनिवार से दो दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। एकेडमी डायरेक्टर ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच प्रदीप सुन्दरम, मोहम्मद असलम प्रशिक्षण देंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mzFma9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment