बिलाड़ा के लिए 8 से चलेगी ट्रेन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रेलवे प्रशासन की ओर से जोधपुर-बिलाड़ा प्रतिदिन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन जोधपुर से शुक्रवार से व बिलाड़ा से शनिवार से चलेगी। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 04845 जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर स्पेशल शुक्रवार से प्रतिदिन जोधपुर से शाम 6.05 बजे रवाना होकर राईकाबाग, जोधपुर कैंट, बनाड़, जाजीवाल, असरानाडा, खेड़ी सालवा, पीपाड़ रोड, पीपाड़ सिटी, सिलारी व भावी होते हुए रात 8.20 बजे बिलाड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04826 बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर स्पेशल शनिवार से प्रतिदिन बिलाड़ा से सुबह 5 बजे रवाना होकर सुबह 8.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 द्वितीय साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे
---
डीआरएम ने चित्रकारों को किया सम्मानित
जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल के राईकाबाग पैलेस जं रेलवे स्टेशन पर चित्रकारी करने वाले कलाकारों को मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने सम्मानित किया । डीआरएम पाण्डेय ने राईकाबाग रेलवे स्टेशन के मुख्य हॉल व अंदरुनी दीवार पर आकर्षक पेन्टिंग बनाने वाले रक्षक फ ाउन्डेशन के अध्यक्ष राहुल धूत सहित उनकी पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पाण्डेय ने फ ाउन्डेशन के मिशन 2024 का पोस्टर भी जारी किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yon4jU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment