फर्जी पुलिसकर्मी बने चार व्यक्तियों ने मंदिर जा रही दो महिलाओं से उतरवाए लाखों के जेवर, बदमाशों का सुराग नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. ‘हम पुलिसकर्मी हैं। सोने के आभूषण पहनकर क्यों निकले हो। लूटपाट हो जाएगी। इन्हें उतार दो।’ फर्जी पुलिस बने चार व्यक्तियों ने शुक्रवार को महामंदिर और सरदारपुरा सी रोड पर दो वृद्धाओं से लाखों रुपए के सोने के आभूषण ऐंठ लिए। दोनों महिलाएं घरों से मंदिर जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। सरदारपुरा प्रथम ए रोड निवासी रश्मि कुम्भट ने बताया कि वो मंदिर जाने के लिए सुबह 10.30 बजे घर से निकली थी। वो सी रोड से गोल बिल्डंग मार्ग मोड़ पर मेहता भवन के पास पहुंची। मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति मिले। कुछ आगे एक अन्य बाइक पर दो साथी खड़े थे। खुद को पुलिसकर्मी बताकर वृद्धा को रोका और कहा कि शहर में चाकू की नोंक पर लूटपाट व चोरियां हो रही हैं। जेवर पहनकर मत घूमो। इससे वृद्धा घबरा गईं। एक युवक ने बातों में उलझाया। जेवर पहनकर न घूमने के प्रति चेताया। इनकी बातों में आकर वृद्धा ने सोने की गले की चेन, सोने के दो कंगन और एक अंगूठी उतरवा ली। उन्हें रूमाल में बांधने का बताकर जेवर ले लिए। फिर रूमाल वृद्धा को सौंप दोनों युवक कुछ दूरी पर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठ रवाना हो गए। कुछ देर बाद वृद्धा ने रूमाल संभाला तो उसमें लोहे दो कंगन निकले। उन्होंने आस-पास के लोगों को बताया। भाजपा कार्यकर्ता मौके पर आए। थानाधिकारी हनुमानसिंह भी वारदातस्थल पहुंचे व तलाश शुरू कराई।

सोने की चेन उतरवाई, खाली कागज थमाया
बाबू लक्ष्मणसिंह पार्क के पास निवासी सरोज (७०) पत्नी प्रभात परिहार सुबह ८.४० बजे घर से महामंदिर थाने के पास स्थित मंदिर के दर्शन करने निकली। बीच रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन्होंने कहा कि सोने की चेन पहनकर क्यों घूम रहे हो। इसे उतार दो। वरना लूटपाट हो जाएगी। घबराई वृद्धा ने तुरंत ही सोने की चेन उतार दी। इस पर युवकों ने एक कागज आगे कर कहा कि चेन इसमें रखो। फिर उन्होंने चेन ले ली और कागज में बांधने का झांसा देने लगे। इस दौरान उन्होंने कागज बदल दिया और चेन लेकर चंपत हो गए। कुछ देर बाद महिला ने कागज खोला तो चेन नहीं थी। कागज खाली ही था।

सीसीटीवी कैमरे के नीचे वारदात
महावीर कॉम्प्लेक्स से ठीक पहले सरदारपुरा सी रोड चौराहे पर महिला से ठगी हुई। चौराहे पर पुलिस अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के कैमरे लगे हुए हैं। जिसके ठीक नीचे यह वारदात हुई। पुलिस ने पास ही शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। जो मोटरसाइकिल पर रफूचक्कर हो गए।

एक ही गैंग ने अंजाम दी दोनों वारदातें
पौने दो घंटे के अंतराल में पुलिसकर्मी बन ठगी की दो वारदातों हुईं। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों वारदातों में एक ही गैंग होने का अंदेशा है। गैंग में दो मोटरसाइकिल पर चार युवक शामिल थे। दोनों चालकों ने हेलमेट पहने हुए थे। एक युवक ने कैप व दूसरे ने मास्क लगा रखा था। पुलिस दोनों बाइक के नम्बर से ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uVB7tB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment