मोस्ट वांटेड तस्कर का इनामी सहयोगी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने मसूरिया नट बस्ती के बाहर से एक युवक का अपहरण के बाद हत्या कर शव फेंकने के मामले में ढाई साल से वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। वह राज्य के मोस्ट वांटेड व एक लाख रुपए के इनामी राजू फौजी का साथी है और भीलवाड़ा में दो कांस्टेबल की हत्या में भी शामिल था।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि फरवरी 2018 में बाड़मेर निवासी हरीश जाखड़ का अपहरण कर हत्या के मामले में भगत की कोठी गली-4 निवासी यशवंतसिंह उर्फ बंटी पुत्र पदमसिंह वांछित था। उस पर तीन हजार रुपए का इनाम था। उसे भीलवाड़ा में दो कांस्टेबल हत्या के मामले में गुजरात से पकड़ा गया था। जो अजमेर की सेन्ट्रल जेल में बंद था। कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस ने यशवंतसिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे फिर जेल भेजने के आदेश दिए गए।
गौरतलब है कि आपसी रंजिश के चलते 20 फरवरी 2018 को मसूरिया नट बस्ती के बाहर से हरीश जाखड़ का अपहरण कर लिया गया था। मारपीट के बाद उसकी हत्या कर बाड़मेर में कवास के पास शव फेंक दिया गया था। हत्या से पहले हरीश को अद्र्ध नग्न कर लाठी-सरियों से पीटने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
कड़ी सुरक्षा में हथकड़ी लगाकर जोधपुर लाई पुलिस
आरोपी यशवंतसिंह शातिर शराब तस्करों का गुर्गा है। अप्रेल में भीलवाड़ा पुलिस पर फायरिंग करने में भी शामिल रहा था। ऐसे में कोर्ट की अनुमति से उसे हथकड़ी लगाकर कड़ी सुरक्षा में अजमेर जेल से लाया गया और फिर कोर्ट में पेश कर दुबारा जेल भिजवाया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iRuzHy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment