भीतरी शहर की 12 कॉलोनियों के 1 हजार घरों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जलदाय विभाग के तापडिय़ा बेरा चांदपोल पंप हाउस पर तीन नई पानी की मोटर लाई हुई पड़ी है, लेकिन अफसर और ठेकेदार इसे इंस्टॉल तक नहीं करवा रहे है। नतीजा ये निक ल रहा हैं कि पिछले कई माह से भीतरी शहर के 1 हजार घरों में पानी सप्लाई भी ढंग से नहीं आ रही है। कहीं पानी कम आ रहा हैं तो कहीं बिल्कुल भी नहीं। लोग कुओं, बावडिय़ों व दुकानों से खरीद पीने का पानी लाने को मजबूर हैं।

भीतरी शहर में 10 हजार लोग जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। शहर के राणीसर-पदमसर तालाब की घाटी, चांदबावड़ी, फतेहपोल, गहलोतों की गली, ब्रह्मपुरी, चूने की चौकी, व्यास पार्क व नवचौकिया, लला कोटड़ी, पचेटिया और रामदेव कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनी प्रभावित हो रही है।

शनि को मोटर जली, सोम को खराब बताई, कई बार ऐसा हुआ

गत शनिवार को यहां जलदाय कर्मियों ने पानी की बारी आने वाले दिन कहा कि मोटर जल गई। इस कारण छह घंटे बाद पानी आया। जो भी दो घंटे तक। रविवार को पानी नहीं आया। वहीं सोमवार को मोटर खराब हो गई, जो दोपहर के बाद दुरुस्त हुई। क्षेत्रवासी कौशल किशोर ने कहा कि इस तरह की बातें जलदाय विभाग के कर्मचारी लंबे समय से बता रहे हैं। समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे।तीन माह पूर्व लाए थे मोटर

यहां पड़ी तीन नई मोटर कबीर नगर पंप हाउस स्टेशन से मंगवाई गई है। ये मोटर्स लंबे समय से पंप हाउस पर पड़ी जंग खा रही है, लेकिन सरकारी पैसों से खरीदी गई मोटर को अधिकारी इंस्टॉल करना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इसे इंस्टॉल करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की बताई जा रही है, जो अधिकारियों-कर्मचारियों की सुन तक नहीं रहा है।


क्या कहते हैं लोग
वीर मोहल्ला निवासी रेखा मूथा ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन पानी कम प्रेशर से आ रहा है। उनके यहां रविवार को पानी की बारी थी, लेकिन बिलकुल डोरी की तरह पानी आया। -----

पदमसर-फतेहपोल लिंक करने वाली गहलोतों की गली निवासी कमलेश ओझा ने कहा कि उनकी सास हाल ही में दिवंगत हुई है और उनके दोहिता भी हुआ है। घर में कई सामाजिक कार्यक्रम चल रहे है। ऊपर से पानी नहीं आना, बहुत बड़ी समस्या हो गई है। कोई जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहा है।

ब्रह्मपुरी निवासी सुनीता व रेखा ओझा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पानी ढंग से नहीं आ रहा है। घर के सारे कार्य अटक गए है। घर में हरेक छोटे-बड़े कार्य व पीने के लिए पानी चाहिए होता है। .... ़ ब्रह्मपुरी निवासी सत्यनारायण जोशी का कहना हैं कि पानी ढंग से नहीं आ रहा है। अब प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को हस्तक्षेप करना चाहिए। कितने समय तक परेशानी झेलेंगे।


काम चल रहा है ...

पहले शटडाउन था, इस वजह से पूरे शहर में सप्लाई नहीं हुई। फिर कुछ तकनीकी खराबी थी, जिस पर काम चल रहा है।

- जे.सी व्यास, अधीक्षण अभियंता, पीएचइडी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YHibCs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment