ट्रेन के फस्र्ट एसी कोच में जेवर से भरा लेडीज पर्स चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रेलगाडिय़ों में अब फस्र्ट एसी कोच भी सुरक्षित नहीं हैं। मण्डोर एक्सप्रेस के फस्र्ट एसी कोच के एक केबिन में मेड़ता रोड के पास गुरुवार तड़के चोर ने अधिवक्ता की पत्नी का पर्स चुरा लिया। जिसमें लाखों के आभूषण व 15 हजार रुपए रखे थे।
जीआरपी ने बताया कि अधिवक्ता रामपाल छापरवा और पत्नी ललिता बुधवार शाम जोधपुर के लिए मण्डोर एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से रवाना हुए थे। ट्रेन के प्रथम एसी कोच के एफ केबिन में दोनों की सीट थी। ट्रेन गुरुवार सुबह 5.30 बजे मेड़ता रोड के पास पहुंची। अलार्म बजने पर अधिवक्ता उठे और शौचालय तक जाकर आए। तब सीट पर महिला का पर्स रखा था। इस बीच, महिला को हल्की सी नींद आई। पांच मिनट में आंख खुली तो सीट पर रखा पर्स गायब था। उन्होंने पति को अवगत कराया।
प्रथम एसी कोच के साथ ही सैकण्ड एसी तक में तलाशी ली गई, लेकिन चोर नजर नहीं आया। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पर्स में 15 हजार रुपए, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की चार चुडिय़ां, सोने की चार अंगूठियां, अधिवक्ता का पर्स, दो मोबाइल, आधार कार्ड व लाइसेंस था।
दोनों एसी कोच में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं
अधिवक्ता रामकुमार छापरवाल ने बताया कि चोरी का पता लगने पर उन्होंने सुरक्षाकर्मी को अवगत कराने के लिए पूरे एसी कोच में तलाश की। फिर वो सैकण्ड एसी में गए, लेकिन वहां भी न तो सुरक्षाकर्मी मिला न ही कोच अटैण्डेंट। फिर उन्होंने अपने दूसरे मोबाइल से 100 नम्बर पर सूचना दी। वहां से मिले जीआरपी थाने के नम्बर पर वारदात की जानकारी दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ze7yr2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment