जोधपुर.
कमिश्नरेट में शादीशुदा महिला पर शादी करने का दबाव डालने के लिए एक व्यक्ति ने तेजाब से हमला करने की धमकी दे दी। महिला के तवज्जो न देने पर घर में घुस गया और छेड़छाड़ की।
पुलिस के अनुसार एक महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ लगातार पीछा करना व शादी करने का दबाव डालने व घर में घुसकर छेड़छाड़ और तेजाब से हमला करने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से आरोपी पीछा कर महिला को तंग व परेशान कर रहा है। बीच रास्ते में रोककर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा है, लेकिन पहले से शादीशुदा महिला ने उसे स्पष्ट इनकार कर दिया। गत 12 सितम्बर को आरोपी उसके घर पहुंचा व दरवाजा खटखटाने लगा। महिला के चिल्लाने पर वह भाग गया। गत 29 सितम्बर को दरवाजा खुला होने पर वह मकान में घुस गया और सो रही महिला से छेड़छाड़ की। महिला जागीऔर चिल्लाई तो वह भाग गया। आरोपी ने मोबाइल में कॉल कर शादी न करने पर महिला व बच्चों पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uYfuJ8
0 comments:
Post a Comment