बिना मास्क यात्रा कर रहे यात्रियों से 2 लाख जुर्माना वसूला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। रेलवे की ओर से बिना मास्क लगाने वाले यात्रियों के प्रति सख्ती बरती जा रही है। रेलवे ने २०१८ यात्रियों को बिना मास्क यात्रा करने पर २३४०५० रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए। साथ ही, रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों से मास्क लगाए रखने की हिदायत दी।

बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूले ६१ लाख
जोधपुर मण्डल ने सितंबर माह में विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान के तहत बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते पाए गए 15 हजार यात्रियों से 61.22 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। इसमें 12 हजार से ज्यादा बिना उचित टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। मण्डल के विभिन्न खंडों पर 12900 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया। जिनसे 2577763 रुपए किराया व 3266674 रुपए जुर्माना राशि सहित कुल 5844437 रुपए का राजस्व वसूल किया गया। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में मंडल पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अगस्त माह से १४ लाख रुपए अधिक जुर्माना वसूला
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल ने बताया कि ट्रेनों व रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 306 यात्रियों से 35 हजार 800 रुपए, धूम्रपान करते पाए जाने वाले 21 यात्रियों से चार हजार दो सौ रुपए भी वसूले गए। निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक सामान ले जा रहे 14 यात्रियों से 4295 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किए गए।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल पर सितम्बर माह में टिकट जांच अभियान में अगस्त माह से 14 लाख रुपए से अधिक राशि वसूली गई है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DsNf87
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment