बीएसएफ जवानों की योग क्रियाओं में झलका शारीरिक सौष्ठव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में चल रही योग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। यहां अश्विनी स्टेडियम में बीएसएफ जवानों ने अपनी योग क्रियाओं से शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन दिखाया। जवानों से बढकऱ एक मुद्राएं और शारीरिक लोच दिखाई। प्रतियोगिता में गुजरात सीमांत मुख्यालय ने प्रथम और पंजाब सीमांत मुख्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के 11 सीमांत मुख्यालय के 280 प्रतिभागी व अधिकारी शामिल हुए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा थी। कुंती देवड़ा ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। देवड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी के जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग की क्रियाएं हमारे जीवन को निरोग बनाने में मददगाार है। योग व्यक्ति के मन और आत्मा को शांत करता है। बीएसएफ के कार्मिक सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ चढकर हिस्सा ले रहे है जो गर्व की बात है। कार्यक्रम में बीएसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक मदनसिंह राठौड़, सीमांत मुख्यालय जोधपुर व प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण व उनके परिवार शामिल हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AryKjl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment