एबीवीपी ने जेएनवीयू कार्यालयों पर ताले जड़े, कर्मचारी बाहर बैठे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से शुक्रवार को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। कुलपति की अनुपस्थिति में एबीवीपी कार्यकत्र्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय के कई कार्यालयों को बंद कर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी बुलाई गई। कार्यालयों पर ताला लगाने से कर्मचारी लंबे समय तक बाहर खड़े रहे। विवि के कार्यवाहक रजिस्ट्रार की ओर से मांगें माने जाने का आश्वासन देने के बाद कार्यकर्ता धरने से उठे।
प्रान्त मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि विवि में कुलपति के अनुपस्थित होने की वजह से कार्यकर्ताओं ने मुख्य कार्यालय को पूर्णत: बन्द करवाया। प्रदर्शन में उर्मित शर्मा, राजवीर बांता, कैलाश प्रजापत, सचिन राजपुरोहित सहित कई कार्यकत्र्ता शामिल हुए।

यह हैं 5 मांगें
- प्रथम कक्षा में सभी को प्रमोट करना था लेकिन कई ग्रामीण बच्चे सूचना के अभाव में इससे वंचित रह गए।
- छात्रों से परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय 6 गुणा फीस के साथ परीक्षा से 15 दिन पूर्व तक आवेदन स्वीकार करता है, जबकि प्रमोट के मामले में भेदभाव किया जा रहा है।
- बीएससी अंतिम वर्ष विद्यार्थियों को गणित विषय में अतार्किक रूप से अनुतीर्ण किया गया है।
- विवि के विभिन्न परिसरों प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की ऑफलाइन क्लासेज शीघ्र शुरू की जाए। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर खाली कक्षाओं का भी नियमित संचालन हो।
- विवि में स्नात्कोत्तर कक्षाओं के सेमेस्टर की लम्बित परीक्षाओं की तिथियां जारी की जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lpOMFZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment