महालक्ष्मी के आगमन पर इस बार दुर्लभ योग लाएगा समृद्धि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 जोधपुर. निराशा, दरिद्रता और अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर समृद्धि का उजियारा करने वाले महापर्व दीपावली को सिद्धियों व निधियों की अधिष्ठात्री विष्णुप्रिया पूजन पर इस बार 4 नवम्बर को दुर्लभ योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार लक्ष्मी-गणेश पूजन पर चार ग्रहों का विशेष योग में एक ही राशि में चार ग्रह गोचर कर रहे होंगे। इसी दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। चार ग्रहों की इस युति से दीपावली के दिन शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में दीपावली का त्योहार सभी राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा।

चार प्रमुख ग्रहों की युति लाएगी सभी के लिए शुभता
इस बार दिवाली पर तुला राशि में सूर्य मौजूद रहेगा, जो 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे प्रवेश कर 16 नवंबर तक रहेगा। सूर्य ग्रहों का राजा है। इसके कारण ये हर किसी के लिए शुभता लेकर आएगा। तुला राशि में बुध ग्रह भी रहेगा। यह 2 नवंबर की सुबह 9.53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 21 नवंबर की सुबह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष अनीष व्यास के अनुसार बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिसके कारण धन लाभ और व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। तुला राशि में मंगल ग्रह भी प्रवेश कर रहा है। यह ग्रह तुला राशि में 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक रहेगा। मंगल ग्रहों का सेनापति है। तुला राशि में चंद्रमा भी प्रवेश कर रहा है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य को पिता और चंद्रमा को माता का कारक माना जाता है। अमावस्या तिथि 4 नवंबर को सुबह 6.03 मिनट से 5 नवंबर की सुबह 2.44 मिनट तक होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3F53Oc1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment