वन्यप्राणी सप्ताह 2021 का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आमजन में वन, वन्यजीवों एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति प्रेम एवं चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से वन्यप्राणी सप्ताह 2021 का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा। उपवन संरक्षक, वन्यजीव जोधपुर विजय बोराण ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण के उद्देश्य से लेकर आयोज्य राष्ट्रीय महत्व के आयोजन वन्यजीव सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक वर्ग में चित्रकला, निबंध, संभाषण, वन्यजीवों पर आधारित प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कुलपति ने किया वन्यप्राणी कार्यकम पोस्टर का विमोचन

वाईल्ड लाईफ रिसर्च एण्ड कन्जर्वेशन अवेयरनेस सेन्टर,जेएनवीयू तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले वन्यप्राणी कार्यकम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को कुलपति कार्यालय में जेएनवीयू कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी, उपवन संरक्षक, वन्यजीव विजय बोराणा, डॉ. हेमसिंह गहलोत, निदेशक, वाईल्डलाईफ रिसर्च एण्ड कन्जर्वेशन अवेयरनेस सेन्टर एवं केके. व्यास, सहायक उपवन संरक्षक ने किया।

वन्यप्राणी सप्ताह कार्यक्रम

1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारम्भ एवं माचिया में निशुल्क भ्रमण कार्यक्रम
2 अक्टूबर को सुबह 08 बजे, सफ ाई अभियान, माचिया पार्क में संगोष्ठी व वन्यजीव फ ोटो प्रदर्शनी महात्मा गांधी जन्मोत्सव एवं संकल्प बैनर पर हस्ताक्षर अभियान, वाईल्ड लाईफ रिसर्च एण्ड कन्जर्वेशन अवेयरनेस सेन्टर जेएनवीयू में 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चित्रकला प्रतियोगिता वन्यजीव प्रश्नोत्तरी, माचिया पार्क में

4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कार्यशाला वन्यजीव संरक्षण में जनसहभागिता को लेकर गुडा विश्नोइयान में संगोष्ठी
5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक फि ल्म प्रदर्शन माचिया पार्क में

6 अक्टूबर सुबह 11 बजे वन्यजीव फ ोटो प्रदर्शनी व शाम 4 से 5 बजे तक क्विज प्रतियोगिता अवेयरनेस सेन्टर में
7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम माचिया पार्क में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CWyOJe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment