जोधपुर. इस बार नवरात्र में मातारानी के आगमन से बाजार भी दमकेगा। ग्रह भी इस ओर इशारा कर रहे हैं । दो ग्रहों के मार्गी होने से व्यापार में उछाल आएगा । प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार ग्रह मंडल के दो विशेष ग्रह धन और ऊर्जा का संतुलन बना रहे हैं । भारतीय अर्थव्यवस्था की आर्थिक मौद्रिक नीति अपना आकार लेने लगेगी। शनिदेव मार्गी होने से मोटर उद्योग, कपड़ा उद्योग, इंश्योरेंस सेक्टर, फ ाइबर से जुड़े सभी सेगमेंट, लकड़ी तथा लोहे से बने आइटम्स,पेट्रोकेमिकल व अन्य रासायनिक पदार्थों का कारोबार पहले से बेहतर होगा। गुरु के मार्गी होने से बैंकिंग सेक्टर में उछाल आएगा। शेयर बाजार की रफ्तार से तस्वीर बदलेगी। विशेष प्रकार के समायोजन भी दिखाई दे सकते हैं।
एक तिथि का क्षय हर तीन साल में
शारदीय नवरात्र महापर्व नौ दिनों का होता है, लेकिन तिथि के गड़बड़ होने से एक तिथि का क्षय हर तीन साल में हो ही जाता है। क्योंकि गणना के आधार पर तिथि के गणित का अंतर स्पष्ट होता है। इस बार चतुर्थी तिथि का क्षय होने की वजह से नवरात्र पर्व आठ दिन का होगा।
गुरु चित्रा योग में शारदीय नवरात्र
पंचांग गणना के अनुसार, शारदीय नवरात्र में इस बार अश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन गुरुवार के साथ चित्रा नक्षत्र व तुला राशि के चंद्रमा की साक्षी रहेगी। गुरुवार का दिन सौम्य दिवस की श्रेणी में आता है। साथ ही चित्रा बाधाओं के निराकरण का नक्षत्र कहा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oDOldo
0 comments:
Post a Comment