जोधपुर. हत्या करने पर आजीवन कारावास की सजा काटने वाला एक व्यक्ति पैरोल पर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से छूटने के बाद दो साल से फरार है। अब हाईकोर्ट ने उसे पकडक़र बीस अक्टूबर तक पेश करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार करवड़ थानान्तर्गत केलावा गांव निवासी अजयपाल सिंह को हत्या करने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। वह जोधपुर सेन्ट्रल जेल में बंद था। वर्ष २०१९ को उसे पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन वह निर्धारित समय पर जेल नहीं लौटा और फरार हो गया था। जेल प्रशासन ने रातानाडा थाने में उसके खिलाफ फरारी का मामला दर्ज कराया था, लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका है।
इससे नाराज हाईकोर्ट ने अजयपालसिंह को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए हैं। बीस अक्टूबर को कोर्ट में पेशी है। एेसे में पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए हर संभव प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा अजयपालसिंह वर्ष २०१९ में पैरोल पर छूटने के बाद से फरार है। उसे पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WNqRa7
0 comments:
Post a Comment