खेत से लौट रही महिला के अपहरण का प्रयास, पति पर हमला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भावी.
जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत पड़ासला कला में बस स्टैण्ड के पास कुछ लोगों ने खेत से घर लौट रही महिला के अपहरण का प्रयास किया और विरोध करने पर पति पर हमला कर घायल किया। ग्रामीणों के बीच-बचाव के चलते सभी वहां से भाग गए। बिलाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय महिला की शिकायत पर पड़ासला कला निवासी निवासी जितेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल जाट, नेमाराम पुत्र पूनाराम जाट, माधुराम पुत्र गजराज, ढगलाराम पुत्र नारायणराम जाट, बुद्धाराम पुत्र हिम्मताराम जाट और सोजत निवासी भरत पुत्र सोहनलाल जाट के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट, अपहरण का प्रयास, छेड़छाड़ और पति पर हमले का मामला दर्ज किया गया।

आरोप है कि गत 19 अक्टूबर की शाम महिला अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही थी। बस स्टैण्ड पहुंचने पर सभी आरोपी आए और पति-पत्नी का रास्ता रोक लिया। बदनीयती के चलते एक युवक साथ चलने के लिए महिला को धमकाने लगा। आपत्ति जताने पर पति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। युवकों ने महिला को पकड़ लिया। विरोध करने पर उसे नीचे गिरा दिया। उससे छेड़छाड़ की और अपहरण करने का प्रयास करने लगे।
पति ने बीच-बचाव किया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे उसके सिर, पीठ व पेट में चोटें आईं। सिर से खून बहने लगा। महिला के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण वहां आए और पति को बचाया। उसे उपचार के लिए बिलाड़ा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। महिला का आरोप है कि युवकों ने बदनीयती के चलते उसके अपहरण का प्रयास किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nh8ELd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment