पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता व प्रतिभागी पुरस्कृत
- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जन उत्साह सप्ताह
जोधपुर.
भारत की स्वतंत्रता की वर्षगांठ (इण्डिया 75) के उपलक्ष में मनाए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सवÓ के जन उत्साह सप्ताह के तहत पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों के साथ ही सभी प्रतिभागियों को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) विनीत कुमार बंसल ने गुरुवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) विनीता ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 24 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा प्रथम से 5वीं, छठी से 12वीं और कॉलेज विद्यार्थियों के वर्ग बनाए गए। पुलिस कन्ट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसीपी रविन्द्र बोथरा व नरेन्द्र बोथरा और यातायात निरीक्षक मौजूद थे। जेसीआइ रतन माहेश्वरी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ctaz5C
0 comments:
Post a Comment