बेटी ने रखी ख्वाहिश, पिता ने रोशन कर दी बस्ती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर।
शहार की एक ऐसी बस्ती है, जहां आज तक सरकार तो बिजली नहीं पहुंचा पाई। लेकिन एक पिता ने अपनी बेटी की ख्वाहिश को पूरा कर बस्ती के लोगों को नवरात्रि का तोहफा देते हुए पूरी बस्ती को रोशन कर दिया। अब यह बस्ती सरकारी बिजली से नहीं बल्कि सौर ऊर्जा से जगमग होगी। यह बस्ती है कमला नेहरु नगर की गुजराती बस्ती, जहां 80-90 झोपडिय़ों में करीब 400 लोग रहते है। शाम को जब बस्ती के हर घर में बिजली आई तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। सभी लोग खुशियां मना रहे थे।
---
गंभीरता से लिया बेटी की ख्वाहिश को
गुजराती बस्ती को रोशन करने वाले गुलराज अंसारी पांच-छह दिन पहले अपनी बेटी अफ्जा के साथ कार में बस्ती की तरफ से गुजर रहे थे। बस्ती क्षेत्र में अंधेरा होने पर बेटी अफ्जा ने अपने पिता से अंधेरा होने का कारण पूछा। दोनों बाप-बेटी बस्ती में गए और बस्ती वालो से पूछा तो पता चला कि वहां पर आज तक बिजली आई ही नहीं। इस पर अफ्जा ने अपने पिता से बस्ती में लाइट लाने की बात कही और दूसरे दिन भी यहीं बात करती रही। बेटी की इस ख्वाहिश को गंभीरता से लेते हुए गुलजार ने पूरी बस्ती को सौर ऊर्जा से रोशन करने का निर्णय लिया।
-----
दिन-रात रहेगी बिजली
- 5 किलो वॉट के ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम
- 500 वॉट के 6 सोलर पैनल
- 5 किलो वॉट की बैटरी
- 5 किलो वॉट के इन्वर्टर
गुलजार ने पूरे क्षेत्र में वायरिंग, हर घर में बल्ब, चार्जिंग पिन की सुविधा दी है। इसके साथ, घरों के अलावा बाहर रोड पर भी लाइट की व्यवस्था, हर घर में पंखे की व्यवस्थ करेंगे।
----
नेताओं ने वोट लेने तक पूछा, फिर मुंह नहीं दिखाया
गुजराती बस्ती में गुजरात के विभिन्न स्थानों से आए लोग करीब 35-40 सालों से यहां रह रहे है। जो फेरी लगाने, कचरा बीनने, कपड़े लेकर बर्तन देने का काम करते है। ये आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। बिजली के लिए प्रति माह 1500-2000 रुपए बैटरी चार्ज कराकर काम चला रहे थे, वहीं मोबाइल चार्ज क्षेत्र की दुकानों से 10-20 रुपए देकर करा रहे है। बस्ती के तरसी व सुनीता ने बताया कि चुनावों के समय यहां हर पार्टी के नेता आए है और बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दिलाने का वादा किया, लेकिन चुनाव के बाद आज तक मुंह नहीं दिखाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DfuUeS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment