कोरोना पर बनी मूवी, जोधपुर के डॉक्टर्स-पुलिस अधिकारियों ने किया अभिनय

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

कोरोना जैसी महामारी से डर कम करने व सावधान रहने के उद्देश्य से बनाई गई फि ल्म 'ये वक्त भी गुजर जाएगा Ó के पोस्टर व फि ल्म रिलीज हुई। फिल्म की खासियत हैं कि इसमें डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ,मनोरोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. जीडी कूलवाल, पुलिस कमिश्न जोस मोहन व डीसीपी राजेश मीणा ने भी अभिनय किया।
फि ल्म के निर्माता-निर्देशक विजय कल्ला ने बताया कि इस फि ल्म को बनाने का उद्देश्य कोरोना से डरने की बजाय सावधान रहना है। ऐसे कठिन समय में पुलिस व डॉक्टर्स के अलावा आमजन ने भी लोगों की मदद व सेवा की थी। हमारे आसपास हुई कई घटनाओं का नाट्य रूपांतरण भी किया गया। कल्ला ने कहा कि फि ल्म देखते समय आपको लगेगा की वास्तव में हमारे आसपास होने वाली घटनाएं दिखाई गई है। यह फि ल्म कहती है कि जीवन में जैसे बुरा समय आता है तो वापस जाता भी है। वैसे ही कोरोना आया है तो जाएगा भी। मुख्य सहायक निर्देशक जीबी सिंह ने बताया कि इस फि ल्म के सामाजिक उद्देश्य को देखते हुए शहर के पुलिस कमिश्रर जोस मोहन,डीसीपी राजेश मीणा, डॉ एसएस राठौड़ व वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ जीडी कूलवाल सहित कई डॉक्टर्स व पुलिस अधिकारियों ने आमजन को संदेश देने के लिए अभिनय किया। इस फि ल्म में हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि किस प्रकार पुलिस व डॉक्टर्स ने अपनी जान की परवाह न करके जनता की सेवा की। इस फि ल्म के मुख्य कलाकारों में डॉ हितेन्द्र गोयल, विजय कल्ला,शरद शर्मा, आशिष पुरोहित, अभिषेक चौधरी, आनंद मेवाड़ा, दिलीप वैष्णव, आशा सेसानी, डॉ अर्पित कूलवाल, गौरी अरोड़ा, डॉ वेदप्रकाश त्यागी, डॉ अनुभा कूलवाल,दुष्यन्त सिंह मेवाड़ा, डॉ ज्योति स्वरूप शर्मा, जयनारायण राकांवत, चन्द्रप्रकाश, यश शर्मा, तुषार मीरचंदानी, वंदना गोयल, तारामणि रांकावत, बेबी हर्ष वर्धिनी, सुहाना, तोषी व हिमांशी ने भी शानदार अभिनय किया। फिल्म के संगीत व गायकार मिलन हरीश व वॉयश ओवर शिशु रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनुरागसिंह का रहा। डीओपी में रतन जांगिड़ व कैमरामैन मुकेश जांगिड़ थे। इस अवसर पर विवि के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी भी रिलीजिंग के दौरान मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aFx7nr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment