कलाएं बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती है: सांखला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय ऑनलाइन संगीत, नृत्य,दृश्य एवं शिल्पकला प्रतियोगितएं कला उत्सव 2021-22 का वर्चुअल रंगारंग समापन संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा प्रेमचन्द्र सांखला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सांखला ने कहा कि कलाएं बच्चों को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ती है। जिला परियोजना समन्वयक व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खीचड़ की अध्यक्षता तथा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा अमृतलाल, डाइट प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार भूषण, समग्र शिक्षा अतिरिक्त परियोजना समन्वयक शशि चौधरी व रजाक मोहम्मद के विशिष्ट अतिथ्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालस बलदेव नगर में बुधवार को सम्पन्न हुआ। संयोजक एवं प्रधानाचार्य मजाहिर सुल्तान जई ने कला उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर प्रविष्टियों से निर्णय तक की कार्यवाही की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में संगीतज्ञ रूपकिशोर शर्मा, दृश्यकला में डॉली मेहता, पप्पू कुमार गर्ग व नृत्य में डॉ नीतू परिहार को निर्णायक के रूप में सेवाएं देने पर स्मृति चिन्ह व कला उत्सव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्चुअल कला उत्सव में जोधपुर जिले से भाग लेने वाले प्रतिभागियों में गायन शास्त्रीय संगीत में मण्डी स्कूल से मोहम्मद रेहान व जालोरी गेट महात्मा गांधी स्कूल से कशिश परिहार, पारंपरिक गायन में धुंधाडा से रूद्र प्रताप दवे व अल्पभाषा राजमहल से रिया कुमारी, शास्त्रीय संगीत वादन में जालोरी गेट महात्मा गांधी स्कूल से कृतिका शर्मा, पारम्परिक संगीत वादन में बावड़ी से भूपेन्द्र राणा व अणवाणा से किरण कंवर, शास्त्रीय नृत्य में डोली से अभिषेक व किसान कन्या से कृतिका गहलोत, लोक नृत्य में अणवाणा से मुकेश व किसान कन्या से आंशिका परिहार, द्विआयामी दृश्य कला में इन्दों की ढाणी से मूल सिंह व महात्मा गांधी स्कूल तिंवरी से गायत्री कटारिया, त्रिआयामी दृश्य कला में किसान कन्या से ज्योति, स्थानीय खिलौने व खेल में आंगणवा से समीर व किसान कन्या से अनिता ने ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्चुअल समापन समारोह में समग्र शिक्षा पीओ नरेन्द्र सिंह चारण, भीमकरण व लक्ष्मण सिंह गहलोत भी उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3adAcen
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment