पीएम मोदी ने किया पांच ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम केयर फंड के तहत तीनों प्रमुख अस्पतालों में लगाए गए पांच ऑक्सीजन संयंत्रों का वर्चुअल कार्यक्रम में लोकार्पण किया। मथुरादास माथुर अस्पताल में 3 तथा महात्मा गांधी व उम्मेद अस्पताल में एक-एक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किया गया है। ये प्लांट 24 घंटे में 970 सिलेंडर ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकेंगे। ये संयंत्र शुरू होने के साथ ही ऑक्सीजन उपलब्धता के मामले में जोधपुर ने एक कदम और बढ़ा लिया है।

पीएम केयर फंड से पूरे देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इनका मोदी ने एम्स ऋषिकेश से वर्चुअल समारोह में एक साथ लोकार्पण किया। कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा व विधानसभाध्यक्ष सीपी जोशी भी शामिल हुए।

........................

एमडीएम: रोजाना 600 सिलेंडर
एमडीएम अस्पताल में लगे तीन ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट प्रतिदिन 600 सिलेंडर देंगे। लोकार्पण समारोह में अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी, उपाधीक्षक डॉ. पीके खत्री, ट्रोमा सेंटर इंचार्ज डॉ. विकास राजपुरोहित व नर्सिंग अधीक्षक संतोष छंगाणी सहित कई डॉक्टर्स व चिकित्साकर्मी मौजूद थे।

एमजीएच: 220 सिलेंडर रोज

महात्मा गांधी अस्पताल में 220 सिलेंडर प्रतिदिन बनेंगे। अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा ने बताया कि प्लांट टाटा कंपनी ने इंस्टॉल किया है। उद़्घाटन में उपाधीक्षक डॉ. मंजू प्रजापति, डॉ. योगीराज जोशी, पूर्व अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास, डॉ. कमलेश पुरोहित व ऑक्सीज प्लांट प्रभारी अरविंद अपूर्वा सहित कई चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारी मौजूद थे।

उम्मेद अस्पताल: 150 सिलेंडर की क्षमता

उम्मेद अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 150 सिलेंडर प्रतिदिन रहेगी। अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई ने कहा कि यहां 960 लीटर प्रतिघंटा का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ है। कार्यक्रम में डॉ. जेपी सोनी, गायनोकॉलोजिस्ट डॉ.़ बीएस जोधा, डॉ. विनय, डॉ. भारती टाक, नर्सिंग अधीक्षक शकुंतला पुरोहित, पीयूष ज्ञानी व एमआरएस सदस्य राजेंद्र व्यास मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iGVmWJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment