जोधपुर. डेढ़ साल बाद जोधपुर एयरपोर्ट एक बार पुन: फुल ऑपरेशन में पहुंचने जा रहा है। स्पाइस जेट की ३१ अक्टूबर से मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होगी। विस्तारा एयरलाइंस ने दिल्ली-मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर दी है। जोधपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए अब चार एयरलाइंस की उड़ानें उपलब्ध होगी। इन शहरों के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें पहले ही चल रही हैं। एक पखवाड़े बाद लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में लंबे अरसे बाद जोधपुर से इंदौर और अहमदाबाद के लिए भी उड़ान उपलब्ध होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों शहरों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
जोधपुर से अक्टूबर में ७ नई फ्लाइट शुरू होगी। मार्च २०२० के बाद जोधपुर एयरपोर्ट से पहली बार ८ शहरों के लिए ३२ उड़ानें आएंगी-जाएंगी। सुबह ११ से शाम ५ बजे तक लगाातर विमान चढ़ेंगे-उतरेंगे। नागर विमानन निदेशालय ने हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी विंटर शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन विमानन कम्पनियों की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
अहमदाबाद का किराया ३५०० से ४००० रुपए
इंडिगो ने इंदौर व अहमदाबाद का किराया साढ़े तीन से ४ हजार रुपए के बीच रखा है। दोनों फ्लाइट्स रोजाना संचालित होगी। अहमदाबाद से सुबह ९.२५ बजे रवाना होकर उड़ान १०.५० बजे जोधपुर आएगी। जोधपुर-अहमदाबाद फ्लाइट सुबह ११.१० रवाना होकर दोपहर १२.३५ अहमदाबाद पहुंचेगी।
जोधपुर-इंदौर फ्लाइट शाम ५ बजे
इंदौर-जोधपुर फ्लाइट अपराह्न ३.०५ बजे रवाना होकर अपराह्न ४.३० बजे जोधपुर पहुंचेगी। वापसी में यह शाम ५ बजे रवाना होकर शाम ६.४० बजे इंदौर पहुंचेगी। इंडिगो की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट भी शाम पांच बजे ही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BRzTlB
0 comments:
Post a Comment