जोधपुर में डीजल 100 रुपए लीटर पहुंचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में रविवार को डीजल की कीमत लगभग 100 रुपए (99.95) प्रति लीटर हो गई। तेल कम्पनियां पिछले दस दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। इस दौरान डीजल दो रुपए और पेट्रोल करीब डेढ़ रुपए महंगा हो गया है। इतिहास में वर्ष 2021 ऐसा साल बनने जा रहा है जब किसी एक साल में ईंधन की कीमतों में सर्वाधिक इजाफा हुआ है। साल के नौ महीने में ही पेट्रोल 18 और डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में पिछले दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से करीब 80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है। हालांकि अगस्त में कच्चे तेल की कीमतों में कमी भी आई थी तब सरकार ने तेल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की। जुलाई-अगस्त के दौरान एक महीने तेल की कीमतें स्थिर रही थी। कच्चा तेल महंगा होते ही सरकार ने फिर से पेट्रोल-डीजल महंगा करना शुरू कर दिया है।

जोधपुर में ऐसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
दिन ------------- डीजल ----- पेट्रोल
25 सितम्बर ----- 97.85 ----- 107.97
26 सितम्बर ----- 98.12 ----- 107.97
27 सितम्बर ----- 98.39 ----- 107.97
28 सितमबर ----- 98.66 ----- 108.17
30 सितम्बर ----- 98.98 ----- 108.44
1 अक्टूबर ----- 99.30 ----- 108.70
2 अक्टूबर ----- 99.63 ----- 108.96
3 अक्टूबर ----- 99.95 ----- 109.22

..............................
2021 के नौ महीने में पेट्रोल 18 व डीजल 16 रुपए महंगा
महीना ---------- पेट्रोल ----- डीजल
15 जनवरी ----- 91.98 ----- 84.03
15 फरवरी -----95.28 -----87.56
15 मार्च -----97.56 -----89.85
15 अप्रेल -----96.61 -----89.07
15 मई -----98.67 ----- 91.49
15 जून -----102.93 -----96.16
15 जुलाई -----108.30 -----98.94
15 अगस्त -----108.61 -----98.94
3 अक्टूबर ----- 109.22 ----- 99.95
(यह भाव जोधपुर के संदर्भ में है।)
...................................

प्रदेश में इन 5 जिलों में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
जिले का नाम------ पेट्रोल------डीजल (दाम प्रति लीटर में)
श्रीगंगानगर ------ 114.25 ------ 104.55
हनुमानगढ़ ------ 113.53 ------ 103.89
जैसलमेर ------ 112.16 ------102.65
बीकानेर ------112.17 ------ 102.64
चूरू ------ 111.30 ------ 101.85
....................................

घरेलू गैस के दाम स्थित रखे, वाणिज्यिक सिलेण्डर 36 रुपए महंगा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इस महीने सरकार ने दबाव में घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। घरेलू गैस का सिलेण्डर पिछले महीने की तरह इस महीने भी 892 रुपए में मिल रहा है जबकि 19 किलो का वाणिज्यिक सिलेण्डर 36 रुपए महंगा कर दिया। अन्य क्षमताओं के वाणिज्यिक सिलेण्डर भी महंगे हो गए।

जोधपुर में एलपीजी की विभिन्न कीमतें
घरेलू गैस
14.2 किलो सिलेण्डर-------- 892 रुपए
5 किलो सिलेण्डर ----------- 328.50
10 किलो कम्पॉजिट --------- 628

अघरेलू गैसउत्पाद ------------------- कीमत (रुपए में)
5 किलो एफटीएल न्यू कनेक्शन------- 1434.50
5 किलो एफटीएल रीफिल ----------- 490.50

19 किलो सिलेण्डर----------------- 1761
47.5 किलो सिलेण्डर -------------- 4399
19 किलो नेनो कट -------------- 2019.50



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3laPmHn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment