जोधपुर।
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को लकड़ी के हैण्डीक्राफ्ट फ र्नीचर की फि नीशिंग व फ ायर पॉलिसी सेमिनार आयोजित की गई। प्रवक्ता सूरज गोयल ने हैण्डीक्राफ्ट में काम आने वाली तकनीकी फि नीशिंग की बारीकियों व महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में कई तकनीकी व केमिकल उपलब्ध है परन्तु हमें प्रोडक्ट की फि नीशिंग के लिए सही रॉ मेटीरियल का चुनाव करना पड़ेगा । हैण्डीक्राफ्ट इंडस्ट्री में फ ायर पॉलिसी के बारे में अंशुल मेहता ने बताया के जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट इंडस्ट्रीज में हर साल सैंकड़ों फ ायर एक्सीडेन्ट होते है, जिससे हैण्डीक्राफ्ट उद्योग को करोड़ों रुपयों की हानि का समना करना पड़ता है । उन्होंने फ ायर पॉलिसी लेते समय लिए जाने डॉक्यूमेंट्स व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश ने बताया कि हैण्डीक्राफ्ट निर्यात में आज के दौर में फि नीशिंग का बड़ा महत्व है । विदेशी ग्राहक उत्तम किस्म की फिनीशिंग की मांग करते है। फि नीशिंग में कमी रह जाने पर कई बार बायर ऑर्डर निरस्त कर देते है । एसोसिएशन सचिव राजेन्द्र मेहता ने बताया कि सेमिनार में निर्यातकों को फि नीशिंग में काम आने वाली सभी तकनीक व बारीकियों से रूबरू करवाया गया। जो आने वाले समय में जोधपुर के निर्यात उद्योग को बढ़ावा देने में काम आएगी । सेमिनार में बड़ी संख्या में निर्यातकों ने भाग लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kVhhde
0 comments:
Post a Comment