निर्माणाधीन वर्कशॉप की दीवार गिरी, एक श्रमिक की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

निर्माणाधीन वर्कशॉप की दीवार गिरी, एक श्रमिक की मौत
- एक अन्य श्रमिक चोटिल
जोधपुर.
बासनी औद्योगिक क्षेत्र में कार शोरूम के निर्माणाधीन वर्कशॉप की दीवार गिरने के बाद मलबे में दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई और एक अन्य श्रमिक चोटिल हो गया।

उप निरीक्षक जेठाराम ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में ऊनी मील के पास कार शोरूम के वर्कशॉप के लिए दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। एक तरफ दीवार बनाने के बाद दूसरी तरफ की दीवार बनाई जा रही थी। इस दौरान वहां कार्य कर रहे श्रमिक चाय पीने के लिए पहले वाली दीवार के पास बैठ गए। तभी अचानक मिट्टी धंसने से 40-50 फुट लम्बी दीवार गिर गई। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पाठा गांव निवासी श्रमिक दिनेश पुत्र लम्पा आदिवासी दीवार के ठीक पास बैठा था। ऐसे में वो मलबे के नीचे दब गया। साथी श्रमिकों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मलबे का पत्थर लगने से एक अन्य श्रमिक पंचम के चोट आई। पुलिस ने मृतक के पुत्र पुष्पेन्द्र की तरफ से मर्ग दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंप दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CTObCh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment