खेत से लौट रही महिला को कार ने कुचला, मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत नेतड़ा गांव और गंगाणी गांव में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला व युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपे।

पुलिस के अनुसार नेतड़ा गांव में रूपसर निवासी बुधकरण सिंह पुत्र जालमसिंह अपनी पत्नी संतोष कंवर के साथ खेत से घर लौट रहे थे। नेतड़ा के पास दोनों सड़क क्रॉस करने लगे। इतने में बावड़ी की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने संतोष कंवर को चपेट में ले लिया। कार ने उसे कुचल दिया। पति बुधकरण व आस-पास के लोगों ने महिला को संभाला और मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान संतोष कंवर की मृत्यु हो गई। पति की तरफ से कार नम्बर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उधर, दूसरा सड़क हादसा गंगाणी गांव में हुआ। गंगाणी में भाटों की ढाणी निवासी दुर्गाराम (३०) पुत्र लूणाराम भाट मजदूरी करने के बाद सोमवार शाम मोटरसाइकिल लेकर घर लौट रहा था। गंगाणी गांव से बाहर निकलते ही सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के चाचा गोरधन की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zMMrbZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment