जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल धवा पंचायत समिति में पंचायती राज चुनाव में उप प्रधान को लेकर हुआ हमला के तहत गुरुवार को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हमलवारों पर गहनता से जांच करवा कर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
ज्ञापन में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3रू00 बजे लूणावास कला के निकट करीब 5 कार में आए अज्ञात लोगों ने सडक़ पर पत्थर रखकर पटेल की गाड़ी रोकने का प्रयास किया ।गाड़ी में सवार जीते हुए उम्मीदवारों को बाहर निकालने में नाकाम रहे तो उन लोगों ने पथराव कर दिया इस हमले में गाड़ी में मौजूद पूर्व विधायक जोगाराम के सिर पर गहरी चोट आई है । जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने बताया कि इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ और पुलिस की नाकामी बताया है जिला अध्यक्ष ने पत्र में लिखा पटेल पर हुए इस हमले से पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश है युवाओं ने बताया कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने व दोषियों की पहचान कर उन पर त्वरित सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है युवा मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमलवारों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो युवा मोर्चा बड़ा उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अयूब पठान एजिला उपाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी एपोलाराम पटेल नारनाडी एमंडल महामंत्री कालिदास वैष्णव एनवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य दिनेश पटेल एमाणकसिंह राजपुरोहितए देवेंद्र पटेल ए भोमाराम पटेल सर एभल्लाराम जाट सहित कहीं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3layAHo
0 comments:
Post a Comment