जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से गुरुवार को कलक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तब पुलिस के जवानों ने घेरा बनाकर उन्हें रोका। कई कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ गए। करीब ढाई घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में सुधार की मांग की।
एबीवीपी के बैनर तले करीब 3 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। हाथों में अपनी विभिन्न मांगों की तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरिकेड लगाकर पुलिस तैनात कर दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास किया। प्रदर्शन में प्रांत मंत्री अविनाश खारा, प्रान्त संगठन मंत्री पूरणसिंह, उर्मित शर्मा, विष्णु शंकर बोहरा, अभिमन्यु सारण, राजवीर सिंह बान्ता, सचिन राजपुरोहित, हनुमान चौधरी, काजल शर्मा, कविता, दिव्या, कैलाश प्रजापत, दिनेश जांबा, विशाल विश्नोई, युधिष्ठिर सहित कई कार्यकर्ता थे।
यह हैं मांगें
- विवि व महाविद्यालय के व्यर्थ शुल्कों को हटाना
- प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शी भर्ती
- सरकारी महाविद्यालय व विवि में शिक्षकों के खाली पदों को भरना
- पाठ्यक्रम का नवीनीकरण
- शैक्षणिक संस्थानों में केवल परिचय पत्र के साथ प्रवेश सुनिश्चितता
- पुस्तकालय सुबह ६ से रात ९ बजे तक खोले, नई पुस्तकें लाएं
- छात्रवृत्तियां व बेरोजगारी भत्ता मिले
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k5uocN
0 comments:
Post a Comment