जोधपुर.
मथानिया थानान्तर्गत नेवरा रोड स्थित खेत पर अरण्डी की फसल के बीच कच्ची झोंपड़ी में बुधवार दोपहर एक किसान का सड़ा गला शव मिला। मृतक सात दिन से लापता थे। पुलिस को अंदेशा है कि जहरीले जानवर या सर्पदंश से मृत्यु हुई है।
उप निरीक्षक रामलाल ने बताया कि नेवरा रोड निवासी बाबूराम (50) पुत्र प्रहलादराम जाट का शव खुद के ट्यूबवेल पर बनी कच्ची झोंपड़ी में चारपाई के नीचे मिला। झोंपड़ी से सुबह तेज दुर्गंध आने लगी तो कृषक व अन्य अंदर गए, जहां चारपाई के नीचे बाबूराम का सड़ा गला शव मिला। जो पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। एसआइ रामलाल व एएसआइ धर्माराम मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव मथानिया स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
पुलिस का कहना है कि सात दिन पहले अपने ट्यूबवेल पर रखवाली व देखरेख के लिए जाने का बताकर घर से निकला था। जोवह प्रतिदिन एक बार खेत जाता था। उसके घर न लौटने पर परिजन ने तलाश की, लेकिन नहीं मिला। परिजन ने अंदेशा जताया है कि खेत की रखवाली के दौरान जहरीले जानवर के काटने या सर्प दंश से मृत्यु हुई है। मृतक के पुत्र मांगीलाल की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y2Mi75
0 comments:
Post a Comment