जोधपुर.
सोशल मीडिया से एक युवती के फोटो व वीडियो लेने के बाद एक युवक ने शहर में एक युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी और ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपए मांगने लगा। पीडि़ता की मां ने युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार एक युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर पांच लाख रुपए मांगने, छेड़छाड़ और शादी करने का दबाव डालने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि होटल मैनेजमेंट का कार्य करने वाली युवती की इंस्टाग्राम पर आइडी है। गत दिनों एक युवक ने इस सोशल मीडिया आइडी से युवती के फोटो व वीडियो लिए। साथ ही युवती के मोबाइल नम्बर हासिल कर उसे धमकाने लगा। वह युवती के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा। ऐसा न करने के लिए उसने पांच लाख रुपए मांगे। उधर, युवक के दबाव में युवती मिलने के लिए रेस्टोरेंट में गई, जहां युवक ने छेड़छाड़ की थी। गत दिनों युवती की सगाई की गई थी। इसका पता लगने पर आरोपी ने फिर धमकाया और युवती के फोटो व वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kPuW6S
0 comments:
Post a Comment