जोधपुर. एक तरफ राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग के मार्फत नि:शुल्क टीके लगवा रही है। वहीं अशिक्षित लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कई लोग उनसे 20 रुपए वसूल रहे है। ऐसा ही मामला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केके कॉलोनी के आसपास क्षेत्र में एक दुकान पर होने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिली। इस पर दुकान संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने थाने में पहुंच शिकायत कर दी।
सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि पीएचसी के आसपास क्षेत्र में श्रमिक हैं, जो चिकित्सालय के सामने निजी दुकान पर कतार लगाकर खड़े थे। वहां कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की कार्रवाई की जा रही थी, जबकि चिकित्सा संस्थान में इस तरह की सुविधा उपलब्ध थी। प्रथम दृष्टया चिकित्सा संस्थान की किसी प्रकार से मिलीभगत नहीं पाई गई है। मौके पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह ने बासनी थाने को इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। चिकित्सा संस्थान के प्रभारी डॉ. फैजान ने विभाग को कहा कि जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर कई बार संस्थान में ऑन स्पॉट श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन कर टीके लगाए जा चुके हैं। इधर, सीएमएचओ डॉ. मंडा ने कहा कि यदि जांच में चिकित्सा कार्मिक दोषी मिला तो कार्रवाई करेंगे। सरकार से कोविड वैक्सीन नि:शुल्क है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yRppjH
0 comments:
Post a Comment