43769 ज्यादा लोगों का विश्वास जीत कर कांग्रेस पहुंची बहुमत के करीब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.जिला परिषद में बोर्ड बनाने के करीब भले ही कांग्रेस पहुंच गई हंै, लेकिन मामला काफी नजदीकी रहा। 36 सीटों पर जितने वोट पड़े उनमें से 16 प्रतिशत वोट रालोपा व अन्य ने अपने खाते में डाल कर काफी नुकसान पहुंचाया। यह नुकसान सीधा-सीधा भाजपा को होते ही दिख रहा है। दो वार्ड तो ऐसे हैं जहां भाजपा निकटतम प्रतिद्वंदी भी नहीं बन पाई। बात अगर कांग्रेस और भाजपा के बीच वोट के अंतर की करें तो पूरे जिले में महज 43769 वोट ही ज्यादा मिले। यह 36 सीटों के लिहाज के काफी कम हैं। यदि इनमें से कुछ हजार वोट इधर-उधर होते तो समीकरण बदल सकते थे।

फैक्ट फाइल

- 36 सीटों पर चुनाव हुए
- 1134578 कुल वैध मत पड़े

- 292881 वोट कांग्रेस के जीते प्रत्याशियों को मिले
- 205323 वोट कांग्रेस के हारे प्रत्याशियों के खाते में

- 498204 कुल कांग्रेस को वोट मिले
- 43.9 प्रतिशत वोट कांग्रेस के खाते में आए

........

- 228425 वोट भाजपा के जीते प्रत्याशियों को मिले

- 226010 वोट भाजपा के हारे प्रत्याशियों ने लिए
- 454435 कुल वोट भाजपा के पास रहे

- 40.05 प्रतिशत वोट हासिल किए भाजपा ने
- 181939 वोट रालोपा व अन्य प्रत्याशी ले गए

- 16 प्रतिशत वोट रालोपा व अन्य के खाते में गए

--------
ऐसे पलट दिया पासा

रालोपा व निर्दलीय बागियों ने कई स्थानों पर सेंध लगाई। वोट का अंतर कम किया तो करीब चार सीटों का परिणाम सीधे-सीधे पलट दिया। कांग्रेस जो 21 व भाजपा 16 पर सीमित रही वह स्थिति इन सीटों के कारण उलट भी सकती थी। वार्ड संख्या 14 व 22 में रालोपा दूसरे स्थान पर भी रही।
चुनाव परिणाम: हाइलाइटस

- वार्ड संख्या 20 में विजेता कांग्रेस की दिव्या चौधरी को 8349 वोट मिले और भाजपा की शोभा देवी को 7897 वोट। इस वार्ड में कुल 27952 वोट पड़े थे और विजेता प्रत्याशी महज 29 प्रतिशत वोट लेकर जीती। कांग्रेस व भाजपा के अलावा यहां अन्य ने 42 प्रतिशत वोट लिए।
- वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस की भीकी देवी जीती हैं जिन्हें 8222 वोट मिले। रालोपा की रामकंवरी को यहां 7246 मिले व दूसरे स्थान पर रही। यहां कुल वोट 20614 पड़े थे। यानि विजेता को 39 प्रतिशत वोट मिले। भाजपा टॉप 2 में नहीं।

- वार्ड 14 में विजेता कांग्रेस की प्रियंका गोदारा को 14461 वोट मिले, रालोपा के राजेन्द्र चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। इन्हें 11807 वोट मिले। यहां 37112 कुल वोट पड़े थे। कांग्रेस 39 प्रतिशत वोट लेकर जीती व रालोपा ने 31 प्रतिशत वोट शेयर लिया। यानि भाजपा 20 प्रतिशत से भी कम वोट लेकर यहां आई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DT5u7K
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment