महिला ने फंदा लगाया, पति की तबीयत बिगड़ी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया में न्यू कोहिनूर के पीछे मकान में एक महिला ने रविवार दोपहर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। इसका पता लगने पर पति की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि न्यू कोहिनूर के पीछे निवासी आरती (24) पत्नी प्रकाश प्रजापत ने दोपहर में चुन्नी से फंदा लगा लिया। वह संयुक्त परिवार में प्रथम मंजिल पर रहती थी। भूतल पर काकी ससुर का परिवार रहता है। दोपहर में काकी सास प्रथम मंजिल पर गई तो कमरे में आरती को चुन्नी के फंदे पर लटका पाया। उसके चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां आए। पति को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। राजीव गांधी कॉलोनी निवासी मृतका के पिता व अन्य पीहर पक्ष को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया, जहां संभवत: सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के पिता रामलाल की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया।

छह माह पहले हुई थी शादी
पुलिस का कहना है कि मृतका आरती की शादी छह माह पूर्व ही प्रकाश प्रजापत से हुई थी। जो जिम में मैनेजर है। पत्नी के आत्महत्या करने का पता लगते ही पति की तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शादी को छह माह ही होने से मामले की जांच एसडीएम अर्पिता को सुपुर्द की गई है। आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kL9ekt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment