धातु के हार को सोने का बता एक लाख रुपए में बेचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत एम्स के बाहर एक व्यक्ति ने धातु के हार को सोने का बताकर नागौर के दम्पती को एक लाख रुपए में बेच दिया। वारदात के छह महीने बाद अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार नागौर जिले में मेड़ता रोड थानान्तर्गत पुंजियास निवासी ओमप्रकाश पुत्र बीरबल बिश्नोई अपनी पत्नी के साथ गत 25 मार्च को एम्स आया था। एम्स के बाहर उसे एक व्यक्ति मिला था। उसने खुद को मजदूर बताते हुए कहा कि मंदिर की खुदाई में उसे सोने का हार मिला था। अब रुपए की जरूरत है। इसलिए वह हार बेचना चाहता है। अज्ञात व्यक्ति ने उसे हार में से दो मणि निकालकर उसे दिए। जांच कराने पर वो सोने के निकले। तब अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर ओमप्रकाश एक लाख रुपए लेकर दूसरे दिन गांव से एम्स आया था। एक लाख रुपए देकर उससे हार ले लिया। जिसकी सुनार से जांच कराई तो वह नकली निकला था। इस बीच, पिता का निधन होने पर व्यस्त हो गया था। अब वो थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3udW6r2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment