जोधपुर.
मण्डोर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।
पुलिस के अनुसार मूलत: हरियाणा हाल जोधपुर निवासी संजीव कुमार जाट रविवार को मोटरसाइकिल लेकर मण्डोर पुल से निकल रहे थे। तब तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चपेट में ले ली। जिससे संजीव नीचे गिर गए और गंभीर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक के रिश्तेदार की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज किया। साथ ही पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा। साथ ही दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी मण्डोर रोड पर फैशन डिजाइन संस्थान में कार्यरत हैं। ऐसे में वो जोधपुर रहते थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38MXV4c
0 comments:
Post a Comment