एसयूवी चुराकर भागते बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रतापनगर थानान्तर्गत कायलाना सर्किल के पास होटल के बाहर खड़ी एसयूवी चुराकर भाग रहे बदमाशों ने बाड़मेर जिले के इन्द्राणा गांव में सोमवार अल-सुबह पुलिस पर फायरिंग की। जीपीएस की मदद से पीछा कर रही पचपदरा व बालोतरा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चोरी की एसयूवी जब्त की। एक पिस्तौल, एक जिंदा व एक खाली कारतूस भी जब्त किए गए।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि झुंझुनूं जिले में भुड़की निवासी राकेश कुमार जाट अपने व दो भाइयों के परिवार के साथ जैसलमेर घूमकर रविवार रात दो बजे दो एसयूवी में जोधपुर आए थे। वे कायलाना चौराहे के पास होटल में रूके थे। सोमवार तड़के ५-६ बजे के बीच चोरों ने एक एसयूवी चुरा ली। वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना दी। एसयूवी में जीपीएस सिस्टम लगा था। जिसकी लोकेशन बालोतरा में मेगा हाइवे पर मुंगड़ा सर्किल के पास आई। तब बाड़मेर पुलिस को सूचित किया गया। बाड़मेर जिले में नाकाबंदी कराई गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के आगे चार दीवारी के पास एसयूवी नजर आ गई। वहां दबिश देते ही दो जने एसयूवी में बैठे और बालोतरा की पीसीआर कार को टक्कर मार भगाने लगे।
पुलिस ने पीछा किया। इन्द्राणा गांव में एसयूवी बंद हो गई। ग्रामीणों को अंदेशा हुआ तो उन्होंने एसयूवी घेर ली। भीड़ को देख एक युवक ने हथियार निकाला और लहराकर भाग गए। तब तक पुलिस भी पीछा करते हुए वहां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों का पीछा किया।

दोनों युवक बेरों के पास भागने लगे। पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में पुलिस ने पीछा किया। तब एक जने ने पुलिस पर गोली चला दी, लेकिन गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर जालोर जिले के सांचौर में पुर थाना क्षेत्र के कालुपूरा ओमप्रकाश पुत्र सुखराम बिश्नोई और बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थानान्तर्गत रोहिला खार की बेरी निवासी दिनेश पुत्र हनुमानराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक जिंदा व एक काली कारतूस जब्त की। चोरी की एसयूवी भी जब्त कर ली गई। कार्रवाई के दौरान प्रतापनगर थाने के हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार व कांस्टेबल बलदेव पचपदरा थाना पुलिस को वाहन की लोकेशन बताते रहे। फिलहाल दोनों को पचपदरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nfSt2a
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment