उत्कर्ष रामस्नेही गुरुकुल की लिखित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले के तिंवरी गांव में स्थित उत्कर्ष रामस्नेही गुरुकुल में नि:शुल्क प्रवेश के लिए 5 सितम्बर को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुकुल के संस्थापक स्वामी रामप्रसाद महाराज, उत्कर्ष क्लासेस के फाउंडर व सीईओ निर्मल गहलोत तथा सह संस्थापक तरुण गहलोत ने शुक्रवार को जारी किया। उत्कर्ष क्लासेस के निदेशक निर्मल गहलोत ने बताया कि जयपुर व जोधपुर सहित प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों जिनमें अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा एवं बीकानेर शामिल हैं में 5 सितंबर को करीब एक हजार आवेदकों की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें उच्च अंक प्राप्त 100 विद्यार्थियों का चयन 16 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार के लिए किया गया है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के बाद अंतिम 50 विद्यार्थियों को गुरुकुल में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थी जिन्होंने आरएएस प्री 2021 में आवेदन किया है, में से इन चयनित 50 विद्यार्थियों को उत्कर्ष रामस्नेही गुरुकुल में श्रेष्ठ माहौल प्रदान किया जाएगा।
जूनियर अकाउंटेंट 4444 पुस्तक का विमोचन

राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती परीक्षा 2021 के विद्यार्थियों के लिए जूनियर अकाउंटेंट 4444 पुस्तक का विमोचन भी शुक्रवार को किया गया। उत्कर्ष की फैकल्टी के रूप कार्यरत मनीष आर राजपुरोहित तथा भवानी सिंह राजपुरोहित की लिखित यह पुस्तक जूनियर अकाउंटेंट भाग ए, स्कूल व्याख्याता, आरपीएससी जूनियर अकाउंटेंट सहित वाणिज्य विषय से जुड़ी सभी भर्ती परीक्षाओं में काम आएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A3ydoj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment