जोधपुर में 20 लाख से ज्यादा आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेड नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ऑक्सीजन समेत तमाम तरह के संसाधन जुटाए जा रहे हैं, लेकिन बीमारी की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण वैक्सीन कार्यक्रम पिछले 3-4 दिन से निरंतर ठप्प पड़ा है, क्योंकि वैक्सीन सप्लाई नहीं आ रही। जोधपुर में अब तक 25 लाख 79 हजार 2 सौ 86 जनों का टीकाकरण हुआ है। इसमें प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 18 लाख 93 हजार 8 सौ 47 हैं, जबकि दूसरी ओर से द्वितीय यानी फुली वैक्सीनेटेड हो चुके लोग केवल 6 लाख 85 हजार 4 सौ 39 हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता हैं कि जोधपुर में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक देती हैं तो नुकसान की पूर्ण संभावना हैं।

द्वितीय डोज लेने के 4 से 6 सप्ताह बाद बनती है इम्यूनिटी
कोरोना की द्वितीय लहर बड़ी भयावह थी। जिसमें कई मरीज प्रथम वैक्सीन लगवाने वाले भी चले गए। इसके अलावा डबल वैक्सीन लगवा चुके लोगों की जान नहीं बच पाई। डबल वैक्सीनटेड लोगों की मौत का कारण चिकित्सक कह रहे हैं कि उनमें हर्ड इम्यूनिटी नहीं बनी। इसमें 4 से 6 सप्ताह लगता हैं, इससे पहले डबल डोज वैक्सीनेटेड को संक्रमण ने घेर लिया था। वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं, लेकिन समयबद्ध वैक्सीन न लग सकी तो जान पर आ सकती है।

1372091 पुरुष तो 1206656 महिलाएं वैक्सीनेटेड

जोधपुर में अब तक 13 लाख 72 हजार 91 पुरुष वैक्सीनेटेड हुए हैं तो 12 लाख 6 हजार 656 महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। सर्वाधिक कोविशिल्ड वैक्सीन 21 लाख 63 हजार 2 सौ 58 को लगी हैं और को वैक्सीन 4 लाख 16 हजार 28 को लगी हैं। युवाओं की बात करें तो 13 लाख 11 हजार 4 सौ 4 वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। 45 से ऊपर 7 लाख 23 हजार 4 सौ 53 जने वैक्सीनेटेड हुए हैं। 60 से ऊपर 5 लाख 44 हजार 4 सौ 29 को वैक्सीन लग चुकी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ljwdCi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment