मालिक इंग्लैण्ड और परिजन गांव गए, पीछे जेवर व रुपए चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मालिक इंग्लैण्ड और परिजन गांव गए, पीछे जेवर व रुपए चोरी
जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत प्रदीप नगर स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सोने के आभूषण, हजारों रुपए और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार मूलत: बस्तवा में सुण्डा का बास हाल प्रदीप नगर निवासी माणकसिंह इंग्लैण्ड में है। पत्नी व बच्चे ही मकान में रह रहे हैं। जो गत 15 सितम्बर को पैतृक गांव चले गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। पत्नी व बच्चे 17 सितम्बर को मकान लौटे तो ताले टूटे हुए मिले थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, कानों के टोपस व 47 हजार रुपए के साथ-साथ कुछ अन्य कीमती सामान चुरा लिया। माणकसिंह का भाई प्रभु सिंह जोधपुर आए और राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों के आधार पर जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hWm6Ch
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment