जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत न्यू बीजेएस कॉलोनी में सैन्यकर्मी की पत्नी के खाते से पेंशन के चालीस हजार रुपए निकाल लिए गए। लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट में पेश इस्तगासे से महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी की ओर से कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर मां के बैंक खाते से तीस हजार रुपए व दस हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज किया गया। एक व्यक्ति पर रुपए निकालने का अंदेशा जताया गया। आरोप है कि पिता ने द्वितीय विश्व युद्ध लड़ा था। गत वर्ष 25 अक्टूबर को पिता का निधन हो गया था। मां को पेंशन मिलती है। गत दिनों बैंक खाते से तीस हजार रुपए निकाल लिए गए। इसका पता लगा तो पुत्र ने बैंक और महामंदिर थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। इस शिकायत के बाद भी मां के खाते से दस हजार रुपए निकाल लिए गए। फलस्वरूप पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kqIwNQ
0 comments:
Post a Comment