बिट कॉइन में निवेश के नाम पर 3.75 लाख रुपए ऐंठे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद एक युवक ने मण्डोर थानान्तर्गत मगरा पूंजला के बावड़ी बेरा में बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 3.75 लाख रुपए ऐंठ लिए। राशि न मिलने से परेशान पीडि़त ने मण्डोर थाने में तीन जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार मगरा पूंजला में बावड़ी बेरा निवासी हुकमसिंह पुत्र डूंगरसिंह ने पंजाब के रवि पॉल, अभिषेक भंडारी और इन्द्रजीत यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि सोशल मीडिया के मार्फत उसका सम्पर्क सितम्बर 2019 में पंजाब के रवि पॉल से हुआ था। 14 सितम्बर 2016 को वह उसके घर आया था और खुद की कम्पनी में निवेश के नाम पर 25 हजार रुपए ऐंठ लिए थे।
इतना ही नहीं, आरोपी ने बिट कॉइन में निवेश करने पर दस-पन्द्रह दिन में 2-3 गुणा कमाने का झांसा दिया था। जाल में फंसाने के लिए उसने अभिषेक को देश का सबसे बड़ा बिट कॉइन निवेशक बताकर जोधपुर में मिलाया था। अभिषेक ने अपने बॉस इन्द्रजीत यादव के मार्फत दस-पन्द्रह दिन में दो-तीन गुणा कमाने का झांसा दिया था। तीनों आरोपी उस पर निवेश करने का दबाव बनाने लगे थे। तब हुकमसिंह से 1 मार्च 2017 को सुख एंटरप्राइजेज के बैंक खाते में 2.80 लाख रुपए और 70 हजार रुपए स्काई माइन सोल्यूशंस के बैंक खाते में जमा कराए थे। इसके बाद आरोपियों ने न तो मुनाफा दिलाया और न ही निवेश राशि लौटाई। आरोपी रवि पॉल ने फोन उठाने भी बंद कर दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lsIYdR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment