लोक अदालत में 311 प्रकरणों का निस्तारण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के साझा प्रयासों से वर्ष 2021 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राजस्थान हाईकोर्ट में शनिवार को किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ राजस्थान हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश संदीप मेहता ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी, विनित कुमार माथुर, मनोज कुमार गर्ग, देवेंद्र कच्छवाहा, रामेश्वर व्यास तथा संबंधित अधिवक्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए छह पीठों का गठन किया गया। पीठ संख्या एक की अध्यक्षता न्यायाधीश संदीप मेहता ने की, जिनमें अधिवक्ता प्रदीप शाह मनोनीत सदस्य रहे। पीठ संख्या दो में न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी तथा अधिवक्ता रवि भंसाली, पीठ संख्या 3 में न्यायाधीश विनित कुमार माथुर एवं अधिवक्ता दिलीप सिंह उदावत, पीठ संख्या चार में न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग एवं अधिवक्ता अशोक छंगाणी, पीठ संख्या पांच में न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाह एवं अधिवक्ता नुपूर भाटी तथा पीठ संख्या छह में न्यायाधीश रामेश्वर व्यास एवं अधिवक्ता महेश थानवी ने सुनवाई की। लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 311 प्रकरणों का निस्तारण कर 3 करोड़ 99 लाख 46 हजार ,083 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत को हाईब्रिड मोड पर संचालित किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ns6zhc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment